Aadhar Card Se E-Shram Card Kaise Download Kare: यदि आपका भी श्रम कार्ड खो गया है और आप इसे वापस से बनवाना चाहते है तो आप आज सही जगह आये है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से श्रमिक कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते है इसकी सम्पूर्ण जानकारी देंगे। जिन लोगों ने अभी तक अपना श्रम कार्ड नहीं बनवाया है या फिर जिनका श्रम कार्ड खो गया हो या अन्य किसी भी कारण से जिन भी व्यक्तियों के पास श्रमिक कार्ड नहीं है उन्हें अब परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब वे अपने आधार कार्ड से ही अपना श्रम कार्ड बना सकते है। श्रमिक कार्ड को कैसे डाउनलोड किया जाता है यह जानने के लिए आपको इस लेख का अंत तक अवलोकन करना होगा।

श्रमिक कार्ड क्या है?
Aadhar Card Se E-Shram Card Kaise Download Karne की शुरुआत सरकार द्वारा गरीब लोगो की आर्थिक तरीके से मदद करने के लिए की गयी है। श्रमिक कार्ड गरीब मजदूर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए चलाया गया है। श्रमिक कार्ड के द्वारा कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है. जैसे- मजदूरी के औजार,साइकिल,कन्या विवाह प्रोत्साहन राशि,बच्चों को उच्च शिक्षा में मदद,दुर्घटना बीमा और कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। श्रमिक कार्ड से इन लोगों को लोन की राशि बहुत ही कम ब्याज में मिलती है।
आधार कार्ड से श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते है?
आधार कार्ड के द्वारा अपना श्रमिक कार्ड कैसे बना सकते है इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे इस लेख में मिल जाएगी जो की इस प्रकार निम्न है-
- सबसे पहले आधार कार्ड से श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- अब इसका होम पेज ओपन होगा जिसमें आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
- जिनमें से आपको Already Registered Update के विकल्प को सेलेक्ट करना है।
- अब एक नया पेज ओपन होगा।
- जिसमें आपको UAN Number, जन्मथिति और कैप्चा कोड को डालकर Generate OTP को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे आपको बॉक्स में भरना है।
- बॉक्स में OTP डालने के बाद आपकी स्क्रीन पर आधार नंबर डालने के लिए एक पेज ओपन होगा।
- इसमें आपको अपना आधार नंबर भरना है और I Agree के बटन को सेलेक्ट करके Submit पर क्लिक कर देना है।
- अब आगे आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से आपको Download UAN Card को चुनना है।
- ऐसा करने पर आपके श्रम कार्ड की पूरी जानकारी ओपन हो जाएगी जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है।
- इस प्रकार आप भी बहुत आसानी से आधार कार्ड से श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
FAQ: आधार कार्ड के द्वारा श्रमिक कार्ड को डाउनलोड कैसे करें।
उत्तर: श्रमिक कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in है।
उत्तर: श्रमिक कार्ड गरीब,मजदूर वर्ग के लोगों और दिहाड़ी करने वाले लोगो की मदद करने के लिए चलाया गया है।
उत्तर: श्रमिक कार्ड से कन्या विवाह प्रोत्साहन राशि 50,000 रुपये मिलती है।
उत्तर: हाँ ,श्रमिक कार्ड से लोन भी मिलता है।
उत्तर: श्रमिक कार्ड के द्वारा मजदूरों को हर महीने सहायता राशि दी जाती है। इस कार्ड के द्वारा मजदूरों को रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाता है ताकि उनको आर्थिक मदद मिल सके।
आधार कार्ड से श्रमिक कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते है, इसकी सम्पूर्ण जानकारी हमने आपको इस लेख में उपलब्ध करवा दी है। अब आप भी इसकी मदद से अपना श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते है और सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते है। इस कार्ड के द्वारा श्रमिकों को आर्थिक मदद मिलती है जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण होता है।
निष्कर्ष:-
आपको सबसे पहले Aadhar Card Se E-Shram Card Kaise Download Kare के लिए सरकार की श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in को ओपन करना होगा। अब Update के बटन को चुनना है। फिर आपको अपना UAN नंबर डालना है। अब आपको कैप्चा कोड को डालकर Generate OTP के बटन को चुनना है। अब ओटीपी को बॉक्स में भरें। फिर आपको अपना आधार नंबर डालना है। अब Download UAN Card को चुने। इसके बाद आपको अपने श्रम कार्ड को डाउनलोड कर लेना है। इस तरह आप भी श्रम कार्ड को डाउनलोड करके इसका लाभ ले सकते है।
उम्मीद करते है की आपको ये जानकारी अच्छे से समझ आ गयी होगी। यदि फिर भी आपको कोई परेशानी हो तो आप हमें हमारी वेबसाइट के कमेंट बॉक्स में सवाल करके पूछ सकते हो। हम आपके सवालों का जवाब जरुर देंगे।